ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

रोहतक के कलाकार बिजेंद्र कुमार के सैक्सोफोन वादन ने किया गदगद

By Goapl Gupta · 25 Mar 2026 · 28 views
रोहतक के कलाकार बिजेंद्र कुमार के सैक्सोफोन वादन ने किया गदगद

उदयपुर। स्थानीय अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को चैत्र मासिक संगीत गोष्ठी एवं प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर हरियाणा रोहतक के मुख्य कलाकार बिजेंद्र कुमार ने सैक्सोफोन वादन की अनोखी प्रस्तुति दी। उन्होंने ब्रास बैंड की आकर्षक धुन की प्रस्तुति दी । आने वाला पल ,तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल कई रोमांचक धुनों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्हें स्लो मार्च धुन प्रस्तुत की। संगीत प्रतियोगिता में तक्ष व्यास तीसरी बार कांगो वादन की धमाकेदार प्रस्तुति देकर विजेता बने। कार्यक्रम में हरिहर तीर्थ व्यास तक्ष व्यास जयेश पुष्करणा गौरव माली अंकित चौधरी नीलम वैष्णव प्रभात गरासिया पायल सोनी मनस्वी सोनी आदि ने गीत संगीत भजन शास्त्री शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी । हारमोनियम पर संगत शास्त्रीय संगीत कलाकार महेंद्र कुमार वर्मा ने और ढोलक तबले पर संगत संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube