ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गोविन्दगढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन गैस सिलेंडर कीमत घटाने की मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

By Goapl Gupta · 25 Mar 2026 · 23 views
गोविन्दगढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

गैस सिलेंडर कीमत घटाने की मांग,

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

चौमू। गोविन्दगढ़ कस्बे के पंचायत समिति कार्यालय के सामने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह प्रदर्शन राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान तथा कांग्रेस जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष विद्याधर सिंह चौधरी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम चौमू विधायक डॉ. शिखा मील बराला के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। खासतौर पर रसोई गैस एवं कॉमर्शियल सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से घरेलू और व्यावसायिक वर्ग दोनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
प्रदर्शन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण करने एवं गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी करने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मालीराम मिश्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसान और आमजन विरोधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथनी और करनी में अंतर है, जिसके चलते आमजन को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालातों के कारण देश में वस्तुओं की लागत बढ़ी है, लेकिन सरकार राहत देने में विफल रही है। मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया और आमजन को राहत नहीं मिली, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। इस दौरान चौमू पश्चिम कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज देवंदा, पूर्वी चौमू कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश शर्मा, नगर अध्यक्ष सायरमल सैनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष छीतरमल जलुथरिया सहित अनेक लोग मौजूद थे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube