ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

संरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत*

By Goapl Gupta · 25 Mar 2026 · 16 views
*संरक्षित रेल संचालन के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन*
*महाप्रबंधक, श्री अमिताभ ने संरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए की कार्यो की समीक्षा*
*संरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत*

श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में बुधवार, दिनांक 25.03.2026, को उत्तर पश्चिम रेलवे पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी विभागाध्यक्ष, चारों मंडलो के मंडल रेल प्रबन्धक (विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ) एवं अन्य अधिकारीगण सम्मलित हुए। बैठक में संरक्षा ,कार्य निष्पादन, निर्माण कार्य, पूंजीगत आय, रेलवे ट्रैक की फेसिंग, समपार फाटक को बंद करने, यात्री सुविधाएं तथा आय बढ़ाने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई।

श्री अमिताभ ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस वित्त वर्ष में अब तक उत्तर पश्चिम रेलवे का कार्य निष्पादन उत्कृष्ट रहा है और सामंजस्य और समन्वय के साथ कार्य कर सभी कार्यों को लक्ष्यानुसार करने पर ध्यान देना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना है। श्री अमिताभ ने संरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए सतर्कता और सजगता से कार्य करने पर बल दिया एवं सुरक्षित रेल संचालन पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने की बात कही।
श्री अमिताभ ने सभी विभागाध्यक्षों को नियमित निरीक्षण करने और संरक्षित रेल संचालन के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों की समय समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अमिताभ द्वारा रेल संरक्षा के लिए सजगतापूर्ण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया गया ।

रेल संरक्षा के लिए सजगतापूर्ण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों में जोधपुर मंडल के श्री लाला राम चोयल, लोको पायलट, मुख्यालय- जोधपुर द्वारा दिनांक 18.03.2026 को माल गाड़ी सं GPHK के संचालन के दौरान जोधपुर-मेडता रोड रेलखण्ड के राईका बाग-बनाड़ स्टेशनों के मध्य किमी सं.621/34-36 पर एक पेड़ को ट्रैक पर गिरा देखकर तुरन्त इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को अवरोध से पहले ही रोक कर एक संभावित रेल दुर्घटना को बचाने के लिए पुरस्कृत किया गया ।

इसी प्रकार जयपुर मंडल के श्री रामहरी मीना, तकनीशियनग्रेड-I (कैरेज एण्ड वैगन), मुख्यालय- बांदीकुई ,द्वारा दिनांक 05.03.2026 को गाड़ी सं GD/E/BCN के आगमन पर परीक्षण के दौरान वैगन सं 31020360713/BCN/ER में गुजरते समय असामान्य आवाज सुनाई देने पर गाड़ी को रूकवा कर वैगन की सघन जांच के दौरान वैगन की बीयरिंग मे खराबी पाई गई तथा खराब वैगन को गाड़ी से अलग कर एक संभावित रेल दुर्घटना को बचाने के लिए पुरस्कृत किया गया ।

बैठक में महाप्रबंधक महोदय श्री अमिताभ ने सभी अधिकारियों को कार्य निष्पादन को निर्धारित लक्ष्यानुसार पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए ताकि समयानुसार रेल उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके तथा आश्वस्त किया कि मुख्यालय स्तर पर अनुमोदित होने वाले कार्यों के निष्पादन में पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube