ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

समर कैंप 15 मई से, संगीत और नृत्य की विभिन्न विधाओं का मिलेगा प्रशिक्षण

By Goapl Gupta · 25 Mar 2026 · 12 views
समर कैंप 15 मई से, संगीत और नृत्य की विभिन्न विधाओं का मिलेगा प्रशिक्षण

उदयपुर। शहर में श्रुति द स्कूल ऑफ म्यूजिक की ओर से 15 मई से समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें जयपुर घराने के प्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित नरेंद्र कुमार ब्यावत बच्चों और युवाओं को संगीत एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देंगे।

श्रुति स्कूल ऑफ़ म्यूजिक की डायरेक्टर शिखा बहल ने बताया कि कैंप के तहत कथक, सेमी क्लासिकल, वोकल, लाइट वोकल और भारतीय वाद्य यंत्रों की विशेष कक्षाएं आयोजित होंगी। प्रख्यात कत्थक डांसर धरा ब्यावत ने बताया कि यह कैंप प्रतिभागियों के लिए अपनी कला को निखारने और गर्मी की छुट्टियों का रचनात्मक उपयोग करने का सुनहरा अवसर होगा। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को शास्त्रीय और आधुनिक संगीत की बेहतर समझ विकसित हो सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube