ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जयपुर में युवा शक्ति का कांग्रेस में विश्वास; जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के सानिध्य में दर्जनों युवाओं ने थामी कांग्रेस का दामन।

By Goapl Gupta · 23 Mar 2026 · 32 views
जयपुर में युवा शक्ति का कांग्रेस में विश्वास; जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के सानिध्य में दर्जनों युवाओं ने थामी कांग्रेस का दामन।
जयपुर:
आज जयपुर में कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवाओं ने विद्याधर नगर विधानसभा छेत्र के ग्रीन कुंज ,नांगल जैसा बोहरा में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस भव्य जॉइनिंग कार्यक्रम में जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर वरिष्ठ नेता महेश शर्मा जी और गोपाल नावरिया भी मौजूद रहे।:
इस पूरे कार्यक्रम के रणनीतिकार और युवाओं को जोड़ने के सूत्रधार सुनील जाखड़ जी और धीरज शर्मा जी रहे। उनकी सांगठनिक क्षमता और कुशल प्रबंधन के कारण ही आज इतनी बड़ी संख्या में ऊर्जावान युवाओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
पार्टी जॉइन करने वाले प्रमुख कार्यकर्ता:
जिला अध्यक्ष जी ने जय सिंह राठौड़ (इंदोखा ), जो कि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री रहे हैं, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का तिरंगा दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। जॉइन करने वाले प्रमुख नामों में शामिल हैं:
आशीष पंवार, दीपक, देशराज, आयुष, अक्षय जाकड़, सुरेन्द्र पंवार, मनीष सिंह, सिद्धार्थ बैरवा, जितेन्द्र सिंह, प्रिंस, राजवीर सिंह, शुभम सिंह, पियूष, शक्ति सिंह, मुकसा, गौरव सिंह, गंगा सिंह, हिम्मत, वैभव ओझा, रोहित, जितेन्द्र सैन, विजय प्रजापत,हजारी सिंह जी और नरेन्द्र सिंह जी।
जिला अध्यक्ष का संबोधन:
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा, "युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनता अब सकारात्मक राजनीति और विकास चाहती है। इन सभी नए साथियों के आने से जयपुर में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।"
स्वागतकर्ता एवं मंच संचालन:
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन धीरज जी शर्मा और, देवेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा किया गया
कार्यक्रम के अंत में सभी नव-नियुक्त सदस्यों ने कांग्रेस की रीति-नीति पर चलने और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube