ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शामलाजी रोड स्टेशन पर 'वंदे भारत एक्सप्रेस' के ठहराव का शुभारंभ*

By Goapl Gupta · 23 Mar 2026 · 13 views
*शामलाजी रोड स्टेशन पर 'वंदे भारत एक्सप्रेस' के ठहराव का शुभारंभ*

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उदयपुर सिटी–असारवा (अहमदाबाद) वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 26963/64) का शामलाजी रोड स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव 22 मार्च 2026 से विधिवत रूप से शुरू हो गया है।
शामलाजी रोड स्टेशन पर आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्य अतिथि श्री पूनमचंद बरंडा, माननीय राज्य मंत्री (जनजाति विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, गुजरात सरकार तथा श्रीमती शोभनाबेन महेन्द्रसिंह बारैया, माननीया सांसद साबरकांठा द्वारा इस प्रीमियम ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अजमेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव, क्षेत्रीय अधिकारी उदयपुर श्री महेंद्र देपाल एवं अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी व स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस ठहराव से यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी।
उदयपुर और असारवा(अहमदाबाद ) के बीच चलने वाली इस आधुनिक ट्रेन के अब जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर के साथ-साथ शामलाजी रोड पर भी रुकने से स्थानीय यात्रियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव मिलेगा। शामलाजी एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल होने के कारण, इस ठहराव से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
यह ठहराव आगामी आदेशों तक प्रायोगिक तौर पर दिया गया है, जिसके अंतर्गत गाड़ी संख्या 26963 (उदयपुर सिटी – असारवा)दिनांक 23.03.2026 से शामलाजी रोड स्टेशन पर सुबह 08.28 बजे पहुँचेगी और 08.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 26964 (असारवा – उदयपुर सिटी)दिनांक 22.03.2026 से शामलाजी रोड स्टेशन पर शाम 19.18 बजे पहुँचेगी और 19.20 बजे प्रस्थान करेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube