ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आरएनटी में गायत्री महायज्ञ में विद्यार्थियों व चिकित्सकों एवं नर्सिंग अधिकारियों ने दी आहुतियां

By Goapl Gupta · 20 Mar 2026 · 131 views
आरएनटी में गायत्री महायज्ञ में विद्यार्थियों व चिकित्सकों एवं नर्सिंग अधिकारियों ने दी आहुतियां

राकेश जैन/ दैनिक शुभ भास्कर/ राजस्थान /
उदयपुर रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव संवत्सर के उपलक्ष्य में 20 मार्च को गायत्री महायज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ।
यह आयोजन रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज व नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) के संयुक्त तत्वावधान में गत 13 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।
इस वर्ष भी पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों द्वारा आहुतियां प्रदान की गईं। प्राचार्य डॉ. राहुल जैन ने बताया कि गायत्री यज्ञ एवं उसमें प्रयुक्त सामग्री के माध्यम से वातावरण में शुद्धता आती है तथा विद्यार्थियों में मानसिक शांति, आध्यात्मिक शक्ति एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलते हैं, जिनका उल्लेख विभिन्न वैज्ञानिक अध्ययनों में भी किया गया है।
डॉ. सुशील कुमार साहू ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से आयोजित इस यज्ञ के प्रभाव से विद्यार्थियों में नशा, व्यसन जैसी बुराइयों में कमी आई है तथा उनका ध्यान अध्ययन की ओर अधिक केंद्रित हुआ है। इसके परिणामस्वरूप NEET PG जैसी परीक्षाओं में भी कॉलेज के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। पूर्व में भी इसके सकारात्मक प्रभावों पर विभिन्न शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें इसकी उपयोगिता को प्रमाणित किया गया है।
नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के सचिव डॉ. भुवनेश चंपावत ने बताया कि इस यज्ञ में लगभग 300 चिकित्सकों एवं नर्सिंग अधिकारियों तथा 250 छात्र-छात्राओं ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां प्रदान कीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने वातावरण की शुद्धता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हुए इसे अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube