ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा में BOM के दो शिक्षक प्रतिनिधियों का चुनाव सम्पन्न

By Gopal Gupta · 23 Dec 2025 · 293 views
*राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा में BOM के दो शिक्षक प्रतिनिधियों का चुनाव सम्पन्न*

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (RTU), कोटा में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (Board of Management – BOM) के दो शिक्षक प्रतिनिधि सदस्यों के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। इस चुनाव में विश्वविद्यालय की कुल 62 फैकल्टी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के पश्चात हुई मतगणना में डॉ. निर्मला शर्मा एवं डॉ. सुरेश नागर को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए, जिसके आधार पर दोनों को बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के शिक्षक प्रतिनिधि सदस्यों के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम (RTU Act) के प्रावधानों के अनुसार बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में दो सदस्य शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में शामिल होते हैं, जिनका चयन विश्वविद्यालय की फैकल्टी द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव के माध्यम से किया जाता है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर निमित चौधरी ने दोनों नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. निर्मला शर्मा एवं डॉ. सुरेश नागर का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में उनके सक्रिय और सकारात्मक योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube