ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

हथेली व अंगुलियों से बारिश** **मंच प्रस्तुति के सीखें गुर**

By Goapl Gupta · 15 Mar 2026 · 39 views
**हथेली व अंगुलियों से बारिश**
**मंच प्रस्तुति के सीखें गुर**

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। विद्याभवन गांधी शिक्षा अध्ययन संस्थान के प्राचार्य डॉ.भगवती अहीर ने बताया कि 11 मार्च को प्रसार सेवा विभाग की तरफ से एक वार्ता का आयोजन किया गया।
जिसमें बहुमुखी प्रतिभा के धनी,फ़िल्म अभिनेता,रंगकर्मी, अरविंद चौधरी
ने लघु फिल्म [ डॉक्यूमेंटरी ] बिणदारो दिखाई और अभिनय की बारीकियां सिखाई।
प्रसार सेवा विभाग की सह समन्वयक डॉ. सरिता जैन ने बताया कि लघु फ़िल्म दिखाने के साथ-साथ अरविंद चौधरी ने कार्यशाला के माध्यम से थिएटर संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों जैसे मंच , माईक और प्रस्तुति , थियेटर अभिनय व अभिनय के विभिन्न प्रकार व अभिनय की बारीकियों पर विद्यार्थियों शिक्षकों से प्रश्नोत्तर के माध्यम से चर्चा भी की। इसके साथ ही अरविंद ने कुछ उपयोगी किताबों-रश्मि रथ ,हैमलेट, गोदान , नमक के दरोग़ा, बाताँ री फुलवाडी व दुविधा इत्यादि के पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। हथेली व अंगुलियों के सहारे बारिश की आवाज़ निकालना सीखाकर सभी को रोमांचित किया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के डी.एल.एड. तथा बी.एड. शिक्षण प्रशिक्षण के विद्यार्थी- शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए फ़िल्म निर्माण एवं थिएटर संबंधित विभिन्न गतिविधियों के बारे में प्रश्नों के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के साथ मंच पर आकर माईक के सामने अपनी प्रस्तुति देने का अभ्यास भी किया।
इस कार्यक्रम की ख़ूबसूरती बढ़ाने के लिये मंच प्रस्तुति में संकाय सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube