ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर में मानवता का अनूठा संगम, नारायण सेवा संस्थान में 45वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 14-15 मार्च को

By Goapl Gupta · 12 Mar 2026 · 13 views
उदयपुर में मानवता का अनूठा संगम, नारायण सेवा संस्थान में 45वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 14-15 मार्च को

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। नारायण सेवा संस्थान में मानवता और सेवा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिलेगा। यहां 14 और 15 मार्च को संस्थान का 45वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से आए 51 दिव्यांग जोड़े एक नई जीवन यात्रा की शुरुआत करेंगे।

राजस्थान के Udaipur में आयोजित इस दो दिवसीय समारोह में विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांग युवक-युवतियां विवाह बंधन में बंधेंगे। संस्थान द्वारा सभी जोड़ों को विवाह के साथ-साथ गृहस्थी का आवश्यक सामान भी भेंट किया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर जीवन की शुरुआत कर सकें।
संस्थान पिछले कई वर्षों से दिव्यांगों के पुनर्वास, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। यह सामूहिक विवाह समारोह समाज में समानता, सम्मान और आत्मविश्वास का संदेश देता है।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक स्थान दिलाना और उनके जीवन में खुशियों का नया अध्याय जोड़ना है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube