ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आरटीयू कोटा के 15 वें दीक्षांत समारोह में मोनिका शर्मा को मिली पी.एच.डी. की उपाधि*

By Goapl Gupta · 12 Mar 2026 · 154 views
*आरटीयू कोटा के 15 वें दीक्षांत समारोह में मोनिका शर्मा को मिली पी.एच.डी. की उपाधि*
राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के 15 वें दीक्षांत समारोह में राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बारां की अतिथि व्याख्याता डॉ. मोनिका शर्मा को सिविल इंजीनियरिंग में पी.एच.डी. की मानद उपाधि से नवाजा गया। समारोह के दौरान आरटीयू के कुलगुरु प्रोफेसर निमित चौधरी, मुख्य अतिथि कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रोफेसर बी.पी. सारस्वत एवं CEERI पिलानी के निदेशक ने डॉ. मोनिका शर्मा को डिग्री प्रदान की। डॉ. मोनिका शर्मा ने अपना शोध कार्य डॉ. एम.पी. चौधरी एवं डॉ. अनिल के. माथुर के कुशल मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में पूर्ण किया है। उनके शोध का विषय "एनालिसिम/मॉनिटरिंग ऑफ एयर पॉल्यूशन ऑफ कोटा सिटी एंड मिटिगेशन एक्शन अन्डर नेशनल क्लिन एयर प्रोग्राम रहा, जिसमें कोटा शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने हेतु महत्वपूर्ण तकनीकी सुझाव दिए गए। अतिथियों ने शोध की प्रासंगिकता और सुपरवाइजरों के मार्गदर्शन की सराहना की। इस बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि पर अभियांत्रिकी महाविद्यालय बारां के प्राचार्य डॉ. एस.के. शर्मा ने डॉ. मोनिका शर्मा को बधाई देते हुए कहा, यह शोध कार्य पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि हमारे महाविद्यालय के लिए भी गर्व का विषय है। ऐसे समर्पित शिक्षक हमारे छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube