ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शेखावाटी सैनी समाज संस्था, जयपुर द्वारा फाग उत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन

By Goapl Gupta · 09 Mar 2026 · 41 views
शेखावाटी सैनी समाज संस्था, जयपुर द्वारा फाग उत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन

जयपुर। शेखावाटी सैनी समाज संस्था, जयपुर के तत्वावधान में 'फाग उत्सव 2026 एवं स्नेह मिलन' कार्यक्रम का सफल आयोजन स्थानीय रामेश्वरम गार्डन में संपन्न हुआ। चंग की थाप, नृत्य और गुलाल के बीच समाज के लोगों ने एकजुट होकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
प्रमुख उपस्थिति एवं आयोजन समिति
कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष श्री रामप्रसाद कारोड़िया की अध्यक्षता में किया गया। इस भव्य आयोजन को संरक्षक एमपी सैनी, उपाध्यक्ष महावीर सिंह चौहान, महासचिव बी.एम. सैनी, कोषाध्यक्ष रामनारायण सैनी एवं संयोजक डॉ. पूनम सैनी की कुशल देखरेख में अंतिम रूप दिया गया।
समाज रत्न सम्मान एवं विशेष सम्मान
समारोह के दौरान समाज हित में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को 'समाज रत्न' से अलंकृत किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
* स्व.रावतमल कम्मा (मरणोपरांत सम्मान) फूलचंद सैनी (चेयरमैन, VRB ग्रुप)सुमेर सिंह सैनी (चेयरमैन, रियासत ग्रुप/रॉयल स्टेट)
इसके साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 'गुरु कृपा वृद्धजन सेवा संस्था', श्रीमाधोपुर की प्रदेश सचिव सरोज सैनी को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक रंग और संचालन
कार्यक्रम में चंग-नृत्य और फाग के गीतों ने समां बांध दिया। उपस्थित अतिथियों ने समाज के विकास और एकता पर बल दिया। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन महावीर सिंह चौहान एवं श्रवण कुमार सैनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में सभी आगंतुकों के लिए स्नेह भोज का आयोजन हुआ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube