महिलाओं की भागीदारी से ही लोकतंत्र होगा मजबूत" : रेखा यादव
By Goapl Gupta ·
08 Mar 2026 ·
235 views
महिलाओं की भागीदारी से ही लोकतंत्र होगा मजबूत" : रेखा यादव
कोटपूतली।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रेखा यादव ने महिलाओं के सम्मान,अधिकार और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। पावटा कस्बे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और लोकतंत्र की वास्तविक मजबूती महिलाओं की सक्रिय भागीदारी में निहित हो।नेतृत्व की क्षमता: आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति प्रशासन, व्यापार और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। जब महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिलता है, तभी समाज का संतुलित और समग्र विकास संभव है। बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना अनिवार्य है। शिक्षित और जागरूक महिलाएं ही आत्मनिर्भर बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं।महिला सशक्तिकरण केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली सामाजिक प्रक्रिया होनी चाहिए।उन्होंने अंत में सभी नागरिकों से आह्वान किया कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए एकजुट होकर कार्य करें, ताकि एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो सके।