ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे के लिए लाभार्थी अजमेर रवाना****

By Goapl Gupta · 28 Feb 2026 · 67 views
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे के लिए लाभार्थी अजमेर रवाना****
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अजमेर जिले की यात्रा पर हैं । इसके लिए पाली जिले से विभिन्न क्षेत्रों पर भी सोजत और मारवाड़ जंक्शन से लाभार्थियों की बसें सुबह से रवाना होना प्रारंभ हो गई थी। उनके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। पाली जिले से लगभग 115 बस जिसमें 5000 लाभार्थी अजमेर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए हैं। साथ ही कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला ब्लाक और ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लाइव दिखाया जाएगा।
जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने इसकी व्यवस्थाओं के लिए आदेश जारी किए थे। आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले जिले के लगभग 5000 (विधानसभा सोजत से 3000 मारवाड़ जंक्शन और पाली प्रत्येक से 1000 ) लाभार्थी भाग ले रहे हैं।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube