ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ की राष्ट्रीय सेवा योजना की दो स्वंयसेविकाओ खुशी शर्मा व दिव्या शेखावत का राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद के लिए चयन हुआ है ।

By Goapl Gupta · 26 Feb 2026 · 21 views
स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ की राष्ट्रीय सेवा योजना की दो स्वंयसेविकाओ खुशी शर्मा व दिव्या शेखावत का राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद के लिए चयन हुआ है ।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय मे किया गया जिसमें माय भारत पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालय की तीन तस्वंयसेविकाओ ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में खुशी शर्मा व दिव्या शेखावत अपने उत्कृष्ट वक्तव्य, विषय की गहरी समझ एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करतें हुए क्रमशः तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करके जिला स्तर से श्रेष्ठ पांच में अपना स्थान बनाने में सफल रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान इन्होने "आपातकाल के पचास वर्ष भारत के लिए सबक" विषय पर अपने विचार रखे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित श्रेष्ठ पांच स्वंयसेवक राजस्थान विधानसभा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में भाग लेंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube