ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति विराट धर्म संसद व संत समागम का आयोजन आज

By Goapl Gupta · 25 Feb 2026 · 24 views
अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति
विराट धर्म संसद व संत समागम का आयोजन आज

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के तत्वावधान में विराट धर्म संसद व संत समागम का आयोजन गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को सायंकाल 4 बजे आलोक विद्यालय फतेहपुरा के गुरुकुल प्रांगण में किया जाएगा।
समिति के राष्ट्रीय संयोजक निश्चय कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्म संसद में मेवाड़ क्षेत्र के संत-महंत, महात्मा, साधु-संत, मठाधीश, पुजारी एवं विभिन्न धार्मिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव डॉ प्रदीप कुमावत करेंगे।
धर्म संसद के दौरान धर्म, संस्कृति एवं समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर 14 सूत्रीय प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। धर्म संसद द्वारा इन प्रस्तावों को पारित कर राज्य सरकार, देवस्थान विभाग, संबंधित विभागों तथा केंद्र सरकार को प्रेषित किया जाएगा।
आयोजन में बालक राम की प्रतिमा को साक्षी मानकर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में महाआरती एवं संत-महंतों के सम्मान के साथ आयोजन का समापन होगा। समिति के अनुसार कार्यक्रम लगभग 90 मिनट का रहेगा।
कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र पालीवाल ने बताया कि नगर एवं उपनगरीय क्षेत्रों से अधिकाधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि नव संवत्सर के इस पावन अवसर पर सनातन संस्कृति के वैभव और धर्म रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube