ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।

By Goapl Gupta · 21 Feb 2026 · 90 views
करतारपुरा क्षेत्र में दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।
यह सम्मेलन सीता महल मैरिज गार्डन, करतारपुरा में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण के उद्देश्य से निकाली गई बाइक रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों, वार्डों एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में सम्मेलन को लेकर विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से 22 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
– जारीकर्ता
विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति
करतारपुरा, जयपुर

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube