ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पाटन पुलिस ने रंगदारी वसूलने वाले एक गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया*

By Goapl Gupta · 20 Feb 2026 · 55 views
*पाटन पुलिस ने रंगदारी वसूलने वाले एक गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया****
पाटन पुलिस ने रंगदारी वसूलने वाले एक गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है । यह कार्यवाही क्षेत्र में बढ़ती रंगदारी की घटनाओं के बाद की गई है।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह क्रेशर और खान मालिकों और व्यापारियों को धमका कर बड़ी रकम वसूलते थे।
पाटन थाना अधिकारी रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि इंद्राज उर्फ टाइगर गैंग नीम का थाना और उदयपुरवाटी के आसपास सक्रिय था।
यह गिरोह क्रेशर और खान मालिकों और व्यापारियों को धमकाकर पैसे वसूलता था। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
गिरोह के गिरोह के मुख्य सरगना इंद्राज उर्फ टाइगर के खिलाफ पाटन सहित विभिन्न पुलिस थानों में कुल 13 मामले दर्ज है ,जो विचाराधीन है। इसी तरह अशोक कुमार उर्फ एस पी के खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं ।
किशन लाल उर्फ कृष्ण उर्फ के के खिलाफ 3 और ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश के खिलाफ तीन मामले दर्ज है । पुलिस के अनुसार यह गैंग पाटन क्षेत्र के व्यापारियों के साथ गंभीर घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। भय के कारण कोई भी व्यक्ति इस गैंग के सदस्यों के खिलाफ गवाही देने को तैयार नहीं होता।
पाटन थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। गठित पुलिस टीम ने हेमराजपुरा, हसामपुर, भोपिया,सरुंड ,कोटपूतली ,प्रागपुरा ,पावटा, शाहपुरा और जयपुर के में संभावित स्थानों पर तलाश की।
सीकर की साइबर सेल के सहयोग से पुलिस टीम ने किशन लाल उर्फ कृष्ण उर्फ के के और ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश को गिरफ्तार किया।
गैंग के मुख्य सरगना इंद्राज उर्फ टाइगर को और उसके साथी अशोक कुमार उर्फ एस पी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू
सिंह शेखावत

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube