ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित*

By Goapl Gupta · 19 Apr 2026 · 33 views
*निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित*


जयपुर। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रविवार 19 अप्रैल को राजधानी जयपुर के अजमेर रोड स्थित महला में झाग रोड पर वर्ल्ड वन रियल स्टेट सॉल्यूशन के नए ऑफिस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एएमआरसी पार्क हॉस्पिटल के सहयोग से स्थानीय निवासियों के लिए सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक निःशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर के संयोजक एएमआरसी पार्क हॉस्पिटल के मैनेजर डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि इस शिविर में सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने विभिन्न बीमारियों जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, ईसीजी इत्यादि की निःशुल्क जांच का लाभ उठाया। वहीं वर्ल्ड वन रियल स्टेट सॉल्यूशन की चेयरपर्सन सोनी मिश्रा ने बताया कि वर्ल्ड वन रियल स्टेट सॉल्यूशन के विभिन्न प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट करने के उद्देश्य से इसके नए ऑफिस का शुभारंभ यहां किया गया है, जहां पर अजमेर रोड स्थित महला और आसपास के इलाके में रहने वाले सभी तरह के लोग आकर प्रॉपर्टी में निवेश करने की जानकारी विस्तार से ले सकेंगें। सोनी ने बताया कि जयपुर के विभिन्न इलाकों में वर्ल्ड वन रियल स्टेट सॉल्यूशन के लगभग दस प्रोजेक्ट अंडर कंस्ट्रक्शन पर हैं, जिन्हें अगले कुछ महीनों में ही कंप्लीट करने का लक्ष्य रखा गया है। इन प्रोजेक्ट में कोई भी व्यक्ति बहुत ही किफायती दरों पर अपना खुद का प्लॉट लेने के लिए निवेश कर सकता है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube