ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर में अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति की वार्षिक बैठक सम्पन्न, 20 मार्च को भारतीय नववर्ष मनाने का निर्णय

By Goapl Gupta · 16 Feb 2026 · 17 views
उदयपुर में अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति की वार्षिक बैठक सम्पन्न,

20 मार्च को भारतीय नववर्ष मनाने का निर्णय

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति की वार्षिक बैठक एवं भारतीय नववर्ष की तैयारियों हेतु कार्यकारिणी और कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आज आलोक संस्थान, उदयपुर के हिरण मगरी स्थित चितमथ सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ प्रदीप कुमावत ने की।
बैठक के प्रारम्भ में जिलाध्यक्ष कृष्णकांत कुमावत ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रमों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बीते वर्ष की सफलताओं के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी तथा विशेष रूप से आलोक संस्थान के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम से अनेक कार्यक्रमों में समिति का योगदान अतुलनीय एवं प्रशंसनीय रहा।
बैठक में कार्यकारिणी के नए चुनाव भी सम्पन्न हुए। कार्यकारिणी के विस्तार के साथ जयशंकर राय एवं यशवंत पालीवाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। वहीं किशन वाधवानी को जिला महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निश्चय कुमावत को राष्ट्रीय संयोजक तथा प्रतीक कुमावत को सह-संयोजक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदाधिकारियों को युवा वर्ग में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भारतीय नववर्ष के व्यापक प्रचार-प्रसार का दायित्व दिया गया।
विचार-विमर्श के दौरान शिवसिंह सोलंकी ने सुझाव रखा कि पिछली बार महिलाओं की भागीदारी अत्यंत सराहनीय रही। उन्होंने ‘म्हारी घूमर ’ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और अधिक विस्तार देने पर बल दिया। कमलेंद्र सिंह पंवार ने जानकारी दी कि समिति विभिन्न प्रांतों में संयोजकों की नियुक्ति कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष को संस्कृति से जुड़े एक अनन्य पर्व के रूप में समाज में व्यापक स्वीकृति मिल रही है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ प्रदीप कुमावत ने बताया कि विक्रमोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष 20 मार्च को भारतीय नववर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों को व्यापक स्वरूप देने हेतु संपर्क विभाग के माध्यम से नगर निगम, उदयपुर, उदयपुर विकास प्राधिकरण तथा अन्य स्वयंसेवी संगठनों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। नववर्ष से पूर्व वातावरण निर्माण के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।
बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजकों शशांक टांक, जयपाल सिंह रावत एवं राजेश भारती ने अपनी-अपनी योजनाओं और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में नवनियुक्त जिला महामंत्री किशन वाधवानी ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube