ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शिवलाल राउमावि के शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार कुमावत पचलंगी ने जीता स्वर्ण पदक ।

By Goapl Gupta · 15 Feb 2026 · 32 views
शिवलाल राउमावि के शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार कुमावत पचलंगी ने जीता स्वर्ण पदक ।

राज्य स्तरीय मास्टर्स वेटलिफ्टिंग में 140 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

पचलंगी। राज्य स्तरीय मास्टर्स वेटलिफ्टिंग में 140 किलो वजन उठाकर इलाके के मण्डावरा में स्थित शिवलाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार कुमावत पचलंगी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार कुमावत ने बताया कि राजस्थान मास्टर्स वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन टोंक द्वारा शुक्रवार को राज्य स्तरीय मास्टर्स वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।इस प्रतियोगिता में झुंझुनू जिले के मंडावरा में स्थित शिवलाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार कुमावत पचलंगी ने 35+ आयु वर्ग की 75 किलो भार वर्ग में 65 किलो स्नैच और 75 किलो क्लीन एंड जर्क कुल 140 किलो वजन उठाकर 35+ आयु वर्ग की 75 किलो भार वर्ग मास्टर्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस अवसर पर जिला वेट लिफ्टिंग संघ झुंझुनू के सचिव अजय सिंह प्रेमी, खिलाड़ी रामसिंह, रितिक जितेंद्र, अरबाज, आफताब ई आलम, उदय सिंह सहित अन्य ने विजेता मास्टर्स खिलाड़ी को बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। जिला वेट लिफ्टिंग संघ सचिव अजय सिंह प्रेमी, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, मालीराम ओला, कबड्डी कोच विजेन्द्र सिंह, जिला वेट लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा सहित अन्य ने विजेता खिलाड़ी को स्वर्ण पदक हासिल करने पर दुरभाष के माध्यम से बधाई दी।इधर शारीरिक शिक्षक के गांव पचलंगी में भी लोगों ने भी मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube