ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

क्षेत्रीय कृषि मेला-2026 एवं फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी में अखिल भारतीय समन्वित कृषि प्रणाली परियोजना द्वारा एकीकृत कृषि प्रणाली मॉड्यूल का सजीव प्रदर्शन

By Goapl Gupta · 15 Feb 2026 · 18 views
क्षेत्रीय कृषि मेला-2026 एवं फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी में अखिल भारतीय समन्वित कृषि प्रणाली परियोजना द्वारा एकीकृत कृषि प्रणाली मॉड्यूल का सजीव प्रदर्शन


उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। क्षेत्रीय कृषि मेला-2026 एवं फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी के अवसर पर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के तत्वावधान में अखिल भारतीय समन्वित कृषि प्रणाली परियोजना द्वारा एकीकृत कृषि प्रणाली मॉड्यूल का सजीव प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चैधरी, कुलगुरु महोदय डाॅ. प्रताप सिंह, मानव संसाधन प्रबंधन के सहायक महानिदेशक डाॅ एस. के. शर्मा, प्रसार शिक्षा निदेशक डाॅ. आर. एल. सोनी, कुल सचिव श्री अशोक कुमार, डॉ. मनोज महाला, डीन, आरसीए, एमपीयूएटी, उदयपुर, एवं ओ. एस डी. डाॅ सिद्धार्थ मिश्रा, द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. हरि सिंह, प्रधान अन्वेषक ने एकीकृत कृषि प्रणाली मॉड्यूल की कार्यप्रणाली, इसके विभिन्न घटकों जैसे फसल उत्पादन, बागवानी, पशुपालन, मुर्गीपालन, मछली पालन, जैविक अपशिष्ट प्रबंधन एवं संसाधन पुनर्चक्रण आदि के समन्वय के बारे में आगंतुकों एवं किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने से एक हेक्टेयर क्षेत्र से 2.30 लाख रुपये तक की अतिरिक्त शुद्ध आय एवं 474 मानव-दिवस का रोजगार सृजित किया जा सकता है। इससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि, जोखिम में प्रभावी कमी तथा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम एवं सतत उपयोग संभव हो पाता है।
मेले के दौरान पाॅच जिलो के 2000 से अधिक किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों एवं अन्य आगंतुकों ने एकीकृत कृषि प्रणाली मॉड्यूल का अवलोकन किया तथा इस नवाचारी प्रणाली के प्रति गहरी रुचि दिखाई। किसानों ने इसे अपनी खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया।
यह सजीव प्रदर्शन किसानों को आधुनिक एवं समेकित कृषि तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ, जिससे क्षेत्र में टिकाऊ कृषि विकास को बढ़ावा मिलेगा।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube