ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

4 दिवसीय खेल सप्ताह सम्पन्न

By Goapl Gupta · 15 Feb 2026 · 13 views
4 दिवसीय खेल सप्ताह सम्पन्न

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। संजीवनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उदयपुर की ओर से एमबी काॅलेज ग्राउंड में 4 दिवसीय खेल सप्ताह का आज समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोटरी क्लब उदय के अध्यक्ष राघव भटनागर थे।
काॅलेज के निदेशक अशोक लिंजारा ने बताया कि इस खेल सप्ताह में शतरंज, वॉली बॉल, खो- खो, कबड्डी, क्रिकेट, बेड मिनटन, फुटबॉल, रस्सा कस्सी आदि खेलों का आयोजन किया गया। संजीवनी किंग्स एवं संजीवनी टाइगर्स के बीच में क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें संजीवनी टाइगर्स फाइनल मैच का विजेता रहा। मैन ऑफ द मैच का खिताब बलवंतसिंह और जितेंद्र सिंह को मिला एवं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रियांशु व्यास ने अपने नाम किया। इस दौरान विजेता टीमों एवं सदस्यों को अशोक लिंजारा एवं भव्य लिंजारा द्वारा पुरुस्कृत किया गया।ं इस अवसर पर शालिनी भटनागर एवं संजीवनी नर्सिंग के निदेशक अशोक लिंजारा, भव्य लिंजारा, युगल स्वर्णकार, संजीवनी बी.एड. की प्राचार्य डॉ वाणी भट्ट,भरत मेघवाल, समस्त स्टॉफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube