ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कब एवं हीरक पंख बुलबुल, गोल्डन ऐरो कब बुलबुल प्रशिक्षण संपन्न

By Goapl Gupta · 14 Feb 2026 · 22 views
कब एवं हीरक पंख बुलबुल, गोल्डन ऐरो कब बुलबुल प्रशिक्षण संपन्न


उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वाधान में जिला स्तरीय चतुर्थ चरण कब एवं हीरक पंख बुलबुल, गोल्डन ऐरो कब बुलबुल प्रशिक्षण शिविर 12 से 14 फरवरी तक उदयनिवास पर आयोजित किया गया।

समापन समारोह महाराणा मेवाड़ विधा मंदिर स्कूल अंबामाता की प्रधानाचार्य प्रतिमा शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। डॉ धर्मपाल सिंह डूडी महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के ग्रुप लीडर एवं रोवर लीडर डॉ धर्मपालसिंह डूडी तथा अभिनव शिक्षण संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र रावल व कुशल रावल विशिष्ट अतिथि रहे। सी. ओ. स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि शिविर में महाराणा विधा मंदिर स्कूल ,राकवुडस हाई स्कूल,अभिनव स्कूल,बी एन पब्लिक स्कूल,मिकेडो ग्लोबल स्कूल, हैप्पी होम स्कूल के 150 कब बालकों तथा 145 बालिकाओं ने भाग लिया। शुरुआत में अतिथियों का स्काउट आंदोलन का स्कार्फ पहनाकर तथा मेवाड़ी परंपरा अनुसार उपरणा पहनाकर अभिनंदन किया। कब विभाग के प्रधान शिविराधिपति सी ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे थे तथा बुलबुल विभाग की शिविराधिपति सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा थी। चतुर्थ चरण कब शिविर का संचालक कुंज बिहारी मेनारिया वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर ने किया, हीरक पंख बुलबुल शिविर का संचालन अंजना शर्मा लीडर ट्रेनर ने किया।
पाण्डे ने बताया कि शिविर मे प्रथम चरण से गोल्डन ऐरो तक के सैद्धांतिक और प्रायोगिक प्रशिक्षण और परीक्षण के साथ ही आंदोलन की जानकारी, नियम, प्रतिज्ञा, चिन्ह, सैल्यूट, आदर्श वाक्य, जंगल बुक की मोगली कहानी, वीर गर्जना, विशाल गर्जना,बी पी सिक्स, यूनिफार्म, दक्षता बैज, टैस्ट कार्ड, लाल फूल, सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम, विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताएं पैपर कटिंग,पैपर मेशी, कले आर्ट, ड्राइंग, निबंध, भाषण सहित मेंढक कूद, बगड़ चलाना,तारा की कहानी,घेरे के गीत आदि का प्रशिक्षण और जांच कुशल और दक्ष प्रशिक्षकों ने दिया।
बतौर मुख्य अतिथि पद से संभागियो को संबोधित करते हुए प्रतिमा शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बालक बालिकाओं को स्काउटिंग की महत्ता निश्चित तौर पर सुनागरिक की और ले जाने का सशक्त माध्यम है। शिविर में सीखे गए अनुशासन, समय की पाबंदी तथा व्यक्तित्व निर्माण के टिप्स की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह गतिविधि हरेक स्कूल में चलना आवश्यक है।
विशिष्ठ अतिथि पद से संबंधित करते हुए डॉ धर्मपाल सिंह डूडी ने कहा कि कच्ची मिट्टी को ही आकार दिया जाना संभव है स्काउट गाइड आंदोलन में आयु वर्ग के अनुसार विभिन्न शाखाएं इस बात की जीवंत उदाहरण है। बाल्यकाल में जो छात्र छात्राएं कब बुलबुल के रुप में अपने आदर्श वाक्य कोशिश करो से शुरू होकर युवा बनने पर रोवर रेंजर के रुप में आदर्श वाक्य सेवा को चरितार्थ करते हैं। विशिष्ट अतिथि पद से ही सुरेन्द्र कुमार रावल और कुशल रावल ने अपने स्काउटिंग के संस्मरण सुनाए। संचालन व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले संभागी कब बुलबुल के स्काउटर गाइडर का अतिथियों के कर कमलों से उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया। कब बुलबुल ने शिविर मेरी नजर में अपने अनुभव भी सुनाए।

More News

नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे निर्माण दुकान मकान का चोडा रास्ता पर
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे अवैध निर्माण
नाहरगढ़ रोड पर नगर निगम की विना परमिशन के निर्माण
प्लास्टिक मुक्त उदयपुर में निगम की एक ओर बड़ी कार्यवाही। 15 क्विंटल 80 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग जब्त। पहली बार आमजन की शिकायत पर हुई कार्रवाई। लगातार होगी आकस्मिक कार्यवाही।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार का बड़ा फैसला—मासिक पेंशन राशि को 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपए किया—बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी--
गणेश्वर स्थित गंगा गालव(र्गमजल) कुंड में सूटकेस ब्लास्ट के आरोपियों को गिरफ्तार किया**
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube