ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

वात्सल्य सेवा समिति ने एकादशी पर की गौ सेवा

By Goapl Gupta · 14 Feb 2026 · 27 views
वात्सल्य सेवा समिति ने एकादशी पर की गौ सेवा

उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि वात्सल्य सेवा समिति की ओर से एकादशी के मौके पर शुक्रवार को महाकाल मंदिर स्थित गौशाला में गौ सेवा की गई तथा महाकाल की आरती में सभी सदस्य शामिल हुए।
श्री अग्रवाल ने बताया कि हर एकादशी पर समिति की ओर से गायों को चारा खिलाया जाता है एवं गुड़ खिलाया जाता है। उपस्थित सदस्यों द्वारा महाकाल मंदिर में भव्य आरती की जाती है। यह क्रम निरंतर चल रहा है एवं आगे भी जारी रहेगा।
अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहा हम सभी को गौ सेवा पर विशेष ध्यान देना चाहिए एवं जहां तक संभव गौ सेवा करनी चाहिए। सभी लोगों से प्रार्थना है कि प्लास्टिक में कोई भी कचरा एवं जूठन भरकर सड़कों पर ना फेंके क्योंकि गाये उसे खाती है। यथासंभव सभी नागरिकों को गौ सेवा करनी चाहिए।
अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल एवं संरक्षक दिनेश भट्ट ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वंदे मातरम गान को अनिवार्य करने पर आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
इस अवसर पर धर्म नारायण जोशी, प्रकाश चंद अग्रवाल, दिनेश भट्ट, गोपाल कनेरिया, अलका मूंदडा, सुधा अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, मंजू मूंदडा, हिमांगी भट्ट, महेश भावसार, निर्मल पंडित, रमेश तायलिया, बालमुकुंद पिती, राकेश मूंदडा, पी एस पटेल, विजय प्रकाश विप्लवी, शिव शंकर नागदा, प्रवीण अग्रवाल, श्रीरत्न मोहता, जगमोहन भावसार, ओम अग्रवाल व अशोक मेहता सहित विभिन्न समिति सदस्य उपस्थित थे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube