ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बासोपट्टी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक,कई बिंदुओं पर चर्चा

By Goapl Gupta · 14 Feb 2026 · 11 views
#महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बासोपट्टी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक,कई बिंदुओं पर चर्चा

आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को बासोपट्टी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व के अवसर पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे सभी समुदायों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार महतो, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, ग्राम रक्षा दल के महामंत्री विजय कुमार साह, जिला सचिव राजा कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार पासवान, डामू पंचायत के मुखिया नवल किशोर झा, पूर्व मुखिया अनिसुल समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि महाशिवरात्रि पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग के साथ मनाया जाएगा तथा प्रशासन को हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाएगा।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube