ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर 20 फरवरी से शिल्पग्राम में छाएगा ‘ऋतु वसंत’ का का जादू - 22 फरवरी तक क्लासिकल गीत-संगीत की गूंजेंगी स्वर लहरियां

By Goapl Gupta · 13 Feb 2026 · 16 views
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर

20 फरवरी से शिल्पग्राम में छाएगा ‘ऋतु वसंत’ का का जादू

- 22 फरवरी तक क्लासिकल गीत-संगीत की गूंजेंगी स्वर लहरियां

- नामचीन शास्त्रीय गायकों और नर्तकों की प्रस्तुतियां रिझाएंगी

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम में वसंत ऋतु के स्वागत में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘ऋतु वसंत’ 20 से 22 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसमें शास्त्रीय संगीत और नृत्य की नामचीन हस्तियां अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ शुक्रवार (20 फरवरी) को दिल्ली के संगीतज्ञ चेतन जोशी के बांसुरी वादन से होगा। इनके साथ आंजनेय जोशी बांसुरी पर सहयोग करेंगे एवं तबले पर पंडित हितेन्द्र दीक्षित संगत करेंगे। इसके बाद मशहूर नृत्यांगना दिल्ली की गौरी दिवाकर कथक की उत्कृष्ट प्रस्तुति देंगी।

शनिवार (21 फरवरी) को जयपुर के गुलज़ार हुसैन वायलिन पर तथा जयपुर के मोहम्मद उमर दिलरूबा पर विशेष जुगलबंदी से समां बांधेंगे। इनके साथ तबले पर मेराज हुसैन एवं ज़ेयान हुसैन संगत करेंगे। वहीं, फरीदाबाद की कविता द्विवेदी ओडिसी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देंगी।
रविवार (22 फरवरी) को कर्नाटक से जयतीर्थ मेवुण्डी द्वारा शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया जाएगा। तबले पर अभिषेक मिश्रा संगत करेंगे। उत्सव की अंतिम पेशकश के रूप में साध्या ग्रुप, नई दिल्ली द्वारा प्रसिद्ध कोरियोग्राफर संतोष नायर के निर्देशन में नृत्य प्रवाह की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

आमजन के लिए निशुल्क प्रवेश-

प्रतिदिन सायं 7 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में आमजन के लिए निशुल्क प्रवेश रहेगा। ‘ऋतु वसंत’ उत्सव, संगीत और नृत्य प्रेमियों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत का जीवंत अनुभव प्रदान करेगा।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube