ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एमपीयूएटी : कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह का उद्यानिकी फॉर्म भ्रमण

By Goapl Gupta · 11 Feb 2026 · 22 views
एमपीयूएटी : कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह का उद्यानिकी फॉर्म भ्रमण

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह जी ने राजस्थान कृषि महाविद्यालय के उद्यान विज्ञान विभाग के उद्यानिकी फॉर्म का भ्रमण किया l भ्रमण के दौरान राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मनोज महला, उद्यान विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के .डी .अमेटा, डॉ. एल. एन.महावर, फॉर्म प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे l इस अवसर पर कुलगुरु ने उद्यान नर्सरी का अवलोकन कर फलदार पौधों की गुणवत्ता एवं रोगरोधी किस्मो के विकास एवं अधिक मात्रा में फलदार तथा सजावटी पौधो के उत्पादन करने के निर्देश प्रदान किए l कुलगुरु महोदय ने अखिल भारतीय समन्वित पुष्प परियोजना, कंदिय फसल परियोजना तथा फल परियोजना का अवलोकन कर संबंधित प्रभारियों को उचित दिशा निर्देश प्रदान किये l भ्रमण के दौरान नर्सरी के द्वारा आय में वृद्धि करने तथा साथ ही चीकू के बगीचे में अंतरराशस्य क्रियाएं द्वारा फसल सघनता बढ़ाने का सुझाव प्रदान किया l

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube