ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में एनएसएस विशेष शिविर “समर्पण”का भव्य शुभारंभ*

By Goapl Gupta · 11 Feb 2026 · 18 views
*राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में एनएसएस विशेष शिविर “समर्पण”का भव्य शुभारंभ*

*एनएसएस “समर्पण” निस्वार्थ सेवा की भावना के साथ राष्ट्र-निर्माण की ओर सशक्त कदम: कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी*

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर “समर्पण” का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा-भावना, आत्मअनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है।

शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कुलगुरु ने कहा कि एनएसएस केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला एक सशक्त आंदोलन है। “समर्पण” जैसे शिविर विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाते हैं और उन्हें राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने एनएसएस के मूल मंत्र ‘Not Me, But You’ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों में निस्वार्थ सेवा और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करता है।

डीन फैकल्टी अफेयर्स प्रो. दिनेश बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं, जिससे उनका व्यक्तित्व अधिक सशक्त बनता है। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) प्रो. आर. एस. मीणा ने शिविर के नाम “समर्पण” की सराहना करते हुए कहा कि “समर्पण वह भावना है, जो युवाओं को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करती है। एनएसएस शिविर विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक सशक्त मंच प्रदान करता है।

एनएसएस समन्वयक डॉ. पिंकी मीणा ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस विशेष शिविर में योग सत्र, स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक गतिविधियाँ तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चीफ प्रोक्टर डॉ. डी. के. सांबरिया ने कहा कि “समर्पण” शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज सेवा से जोड़ना तथा उनमें सेवा-भाव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

उद्घाटन समारोह में एनएसएस के फैकल्टी सदस्य डॉ. ओम शंकर प्रजापति एवं डॉ. सुरेन्द्र कुमार सैनी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने सेवा और समाज कल्याण के प्रति अपने समर्पण को दोहराते हुए पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ शिविर की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम की सफलता में छात्र समन्वयक मुकेश पटेल, सुभाष, दुर्गेश, आदित्य, कुलदीप, दिव्यांश, गार्गी, दयानंद एवं यश सहित अन्य स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube