ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने नांदेश्वर मंडल में बालिकाओं को साइकिल वितरण एवं सड़कों के शिलान्यास किए

By Goapl Gupta · 10 Feb 2026 · 23 views
ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने नांदेश्वर मंडल में बालिकाओं को साइकिल वितरण एवं सड़कों के शिलान्यास किए

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। नांदेश्वरमंडल की बालिकाओं को साइकिल वितरण और क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का शिलान्यास ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा द्वारा किया गया।

नंदेश्वर मंडल के देवाली बलिचा नया खेड़ा चौकड़िया नाई पीपलवास अलसीगढ़ कालीवास पॉपल्टी एवं गौरेला पंचायतों के विभिन्न विद्यालयों में बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया। तथा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया गया।

विधायक मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और साइकिल वितरण योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी साथ ही सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा और विकास को गति मिलेगी।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में गिरवा के पूर्व प्रधान तख्त सिंह शक्तावत पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश धाभाई मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी महामंत्री भगवती लाल तेली परवेन्द्र सिंह देवड़ा एसटी मोर्चा अध्यक्ष किशन मीणा बद्री चौधरी युवा मोर्चा महामंत्री जितेन्द्र गुर्जर गोविंद गुर्जर देवीलाल भगोरा रोशन गुर्जर सोहन गमेटी धर्मचंद मीणा नरेश कटारा रमेश मोतीलाल खेमराज गजेंद्र गुर्जर यशवंत छगन अटली बाई सरपंच रामजी मोहन सिंह प्रकाश भगोरा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube