ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर कलक्टर नमित मेहता को जयपुर में बुधवार को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

By Goapl Gupta · 10 Feb 2026 · 30 views
उदयपुर कलक्टर नमित मेहता को जयपुर में बुधवार को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

भारत स्काउट व गाइड के सिल्वर ऐलिफेंट सर्वोच्च अवार्ड से नवाजे जाएंगे श्री मेहता

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान मेंराज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह 9 से 12 फरवरी तक राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े के मुख्य आतिथ्य एवं राज्य वित आयोग अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।

सी.ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में 11 फरवरी को उदयपुर जिले के युवा, कर्तव्यनिष्ठ जिला कलक्टर नमित मेहता को माननीय राज्यपाल श्री बागडे के कमकमलों से भारत स्काउट व गाइड आंदोलन का सिल्वर ऐलिफेंट सर्वोच्च अवार्ड से नवाजा जाएगा तथा भारत स्काउट व गाइड राश्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा प्रदत प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। ज्ञातव्य रहे कि श्री मेहता को यह अवार्ड वर्श 2022-23 में पाली जिले के कलक्टर रहते हुए 18 वी राश्ट्रीय स्तरीय स्काउट गाइड जंबूरी का ऐतिहासिक भव्य आयोजन कराने के लिए प्रदान किया जा रहा है। पाण्डे ने बताया कि सिल्वर ऐलिफेंट अवार्ड भारत स्काउट व गाइड का सर्वोच्च राश्ट्रीय स्तर का सम्मान है। यह सर्वोच्च अवार्ड मुख्य रूप से उन विशिश्ठजन को मिलता है जिन्होंने स्काउटिंग की प्रगति में निरंतर और अभूतपूर्व योगदान दिया हो।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube