ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर से असारवा तक वंदे भारत ट्रेन 16 फरवरी से, सांसद डॉ रावत ने आभार जताया -सांसद डॉ रावत ने पिछले दिनों रेल मंत्री से की थी मांग -यह ट्रेन अब आगे सूरत व मुंबई तक चलाने का प्रयास रहेगा

By Goapl Gupta · 10 Feb 2026 · 21 views
उदयपुर से असारवा तक वंदे भारत ट्रेन 16 फरवरी से, सांसद डॉ रावत ने आभार जताया

-सांसद डॉ रावत ने पिछले दिनों रेल मंत्री से की थी मांग

-यह ट्रेन अब आगे सूरत व मुंबई तक चलाने का प्रयास रहेगा

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। भारतीय रेलवे ने आगामी 16 फरवरी से उदयपुर से अहमदाबाद के असारवा रेलवे स्टेशन तक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की घोषणा कर दी है। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने उदयपुरवासियों को इस तोहफे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विन वैष्णव का आभार जताया है।
सांसद डॉ रावत ने कहा कि हम लगातार इसके लिए आग्रह कर रहे थे और पिछले दिनों रेल मंत्री ने इसके लिए आश्वासन भी दिया था। यह रेल अब आगे सूरत व मुंबई तक बढाने की संभावना भी बढ गई है।
इस हाईस्पीड ट्रेन के शुरू होने से उदयपुर व अहमदाबाद के बीच व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन उदयपुर से रवाना होकर सुबह डूंगरपुर, हिम्मतनगर होकर असारवा पहुंचेगी। इस वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से उदयपुर से अहमदाबाद और आगे वहां से मुंबई और दक्षिणी भारत से सीधी ट्रेन की कनेक्टिविटी मिलेगी। सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह वंदे भारत ट्रेन उदयपुर से सुबह 6.10 बजे रवाना होकर सुबह 10.25 बजे असारवा पहुंच जाएगी। इसी प्रकार वापसी में ये ट्रेन असारवा से शाम 5.45 बजे रवाना होगी जो रात 10 बजे उदयपुर पहुंच जाएगी। ट्रेन का स्टॉपेज रूट पर उदयपुर के जावर स्टेशन, डूंगरपुर स्टेशन और गुजरात के हिम्मतनगर स्टेशन पर होगा।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube