ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

दो दिवसीय दहलीज एग्जीबिशन का शुभारंभ

By Shubh Bhaskar · 21 Dec 2025 · 28 views
दो दिवसीय दहलीज एग्जीबिशन का शुभारंभ

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। अशोका ग्रीन में आज दो दिवसीय दहलीज एग्जीबिशन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस एग्जीबिशन में वेडिंग, विंटर कलेक्शन एवं लाइफ़स्टाइल से जुड़े आकर्षक उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए गए हैं, जिन्हें लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
एग्जीबिशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत संगिनी प्रेसिडेंट रश्मि पगारिया एवं कैट उदयपुर प्रेसिडेंट विजयलक्ष्मी गलूंडिया द्वारा किया गया। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया और आयोजकों को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।
दहलीज एग्जीबिशन का लाइव कवरेज दहलीज ग्रुप की डायरेक्टर सुशीला अग्रवाल द्वारा किया गया, जिसे दहलीज यूट्यूब चैनल के लगभग 20 लाख फॉलोअर्स ने लाइव देखा। यह एग्जीबिशन दिल्ली सहित भारत और राजस्थान के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाती रही है, जबकि उदयपुर में इसका आयोजन पहली बार किया गया है। वर्ष भर में दही द्वारा 250 से ज्यादा एग्जीबिशन का आयोजन किया जाता है।
आयोजकों ने बताया कि इस एग्जीबिशन के माध्यम से उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर गुणवत्ता, फैशन और विविधता से भरपूर उत्पाद उपलब्ध कराना उद्देश्य है। एग्जीबिशन 21 दिसंबर तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube