ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ ने ग्रामीण महिला महाविद्यालय सीकर में आयोजित हुई

By Goapl Gupta · 10 Feb 2026 · 18 views
स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ ने ग्रामीण महिला महाविद्यालय सीकर में आयोजित हुई पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण व तीन रजत पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में कुल सात महाविद्यालयो के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें महाविद्यालय के खिलाड़ी सुरेन्द्र खीचड़ ने 75 किग्रा भार वर्ग में, प्रवीण भूखर ने 84 किग्रा भार वर्ग में व लक्ष्य स्वामी ने 60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर तथा मनभूषण ने 55 किग्रा भार वर्ग,रोहन टाक ने 67 किग्रा भार वर्ग व नीरज शर्मा ने 84 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में दूसरी बार भाग लेकर यह कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके पहले गत सत्र में भी महाविद्यालय के चार खिलाङियो ने स्वर्ण पदक जीते थे। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत, सचिव श्री आशकरण शर्मा, प्रबन्धक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत, शारीरिक शिक्षक श्री लिछमण सिंह, श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री पंकज शर्मा, डॉ आनंद शर्मा, ले.डॉ नरेश कुमार वर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने स्वर्ण व रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देकर खुशी का इजहार किया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube