ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राज्य महिला नीति में रोड सेफ़्टी पर व्याख्यान

By Goapl Gupta · 10 Feb 2026 · 54 views
राज्य महिला नीति में रोड सेफ़्टी पर व्याख्यान

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में महिला नीति के अंतर्गत रोड सेफ़्टी और ट्रैफ़िक नियमों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया l
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका त्रिपाठी ने कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य वक्ता डॉ निशा बग्गा का स्वागत किया और छात्राओं को रोड सेफ़्टी के बारे में आवश्यक जानकारी दी l रोड सेफ्टी आज के भागमभाग युग में दूसरों की सुरक्षा के साथ स्वयं के लिए भी जरूरी है। हम सभी को ट्रेफ़िक नियमों की पालना करनी चाहिए इससे रोड पर होने वाली दुर्घटनाओ से बचा जा सकता हैं। डॉ निशा बग्गा ने रोड सेफ़्टी पर व्याख्यान देते हुए कहा कि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओ में मरने वालो की संख्या प्राकृतिक रूप से मरने वालो से भी ज्यादा है। ऐसे में आवश्यक है कि सभी सड़क सुरक्षा को गंभीरता से ले। साथ ही उन्होंने ने यदि सड़क पर दुर्घटना हो जाए तो कैसे पीड़ित को बचाया जाए उस पर भी विस्तार से बताया। ट्रैफिक नियमों की पालना अवश्य करें और अपने आस पास भी सभी को इसके लिए जागरुक करें। बग्गा मैडम ने सरकार द्वारा अधिकृत सुरक्षित गुणवत्ता वाले हेलमेट का प्रयोग करने पर भी बात की। कार्यक्रम के अंत में महिला नीति की संयोजक मधुलिका सिंह ने छात्राओं को आज के व्याख्यान से सीख लेते हुए सभी को सड़क पर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए सभी की सुरक्षा का भी ध्यान रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वीरेंद्र वर्मा, पंकज कुमारी, सुप्रिया शर्मा महेश कुमावत उपस्थित हुए।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube