ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बांग्लादेश में हो रही हिंसक घटनाएं 25 करोड़ मुस्लिम आबादी वाले भारत के लिए खतरा।

By Shubh Bhaskar · 21 Dec 2025 · 44 views
बांग्लादेश में हो रही हिंसक घटनाएं 25 करोड़ मुस्लिम आबादी वाले भारत के लिए खतरा।

आखिर आग में जली 7 वर्षीय आयशा का क्या कसूर था?
==============
मुस्लिम देश बांग्लादेश में इन दिनों जो हिंसा हो रही है उससे 25 करोड़ की मुस्लिम आबादी वाले भारत को खतरा हो गया है। बांग्लादेश भारत का पड़ोसी मुल्क ही नहीं बल्कि हजारों किलोमीटर भारत की सीमा बांग्लादेश से लगी हुई है। कई किलोमीटर तो दोनों देशों के बीच तारबंदी भी नहीं है। भारत के राज्य पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के लोग आसानी से आ जा सकते हैं। अब जब पूर बांग्लादेश में हिंसक वारदात हो रही है, तब भारत के लिए बेहद चिंता की बात है। हिंसा के दौरान 20 दिसंबर को जब उपद्रवियों ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता बिलाल हुसैन ने घर में आग लगाई तो उनकी 7 वर्षीय बेटी आयशा जल कर राख हो गई। सवाल उठता है कि आखिर 7 वर्षीय आयशा का क्या कसूर था? जब कट्टरपंथी लोग आयशा को ही नहीं बक्श रखे तब हालातों की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आयशा को जलाने से पहले कट्टरपंथियों ने एक हिंदू युवक दीपचंद दास को पीट पीटकर मार डाला और फिर उसके शव को लटकाकर आग लगा दी। बांग्लादेश में हिंदू आबादी का रहना अब बेहद मुश्किल हो गया है। बांग्लादेश में कट्टरपंथी उन मुसलमानों को चुन चुन कर मार रहे है जो पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के समर्थक है। जबकि शेख हसीना के पिता शेख़ मुजीबुर रहमान के संघर्ष की वजह से ही बांग्लादेश को आजादी मिली थ। चूंकि पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) को पाकिस्तान के चंगुल से निकालने में भारत ने मदद की इसलिए कट्टरपंथी भारत के खिलाफ भी गुस्सा जता रहे है। एक तरह से बांग्लादेश पर फिर से पाकिस्तान समर्थक कट्टरपंथियों का कब्जा हो गया है। चूंकि भारत में 25 करोड़ मुस्लिम आबादी है, इसलिए यहां भी कट्टरपंथी विचार के लाग है। अनेक अवसरों पर ऐसे कट्टरपंथी पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते है। दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी भारत में है। इसके साथ ही दुनिया में मुसलमान सबसे ज्यादा भारत में सुरक्षित है। मुस्लिम देश में भले ही एक दूसरे के बीच मारकाट मची हो, लेकिन भारत में 25 करोड़ मुसलमान 100 करोड़ हिंदुओं के साथ रहने में स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। भारत में 25 करोड़ मुसलमान इसलिए सुरक्षित है कि वह हिंदुओं के साथ रह रहे हैं। 100 घरों की हिन्दू आबादी में दस मुस्लिम परिवार सुरक्षित तरीके से रह पाते हैं। इसके विपरीत बांग्लादेश में मुसलमान अपने ही लोगों के बीच सुरक्षित नहीं है। कट्टरपंथी विचारों के लोग कुछ कहे, लेकिन हिंदू समुदाय ने हमेशा से ही मुसलमानों को अपना भाई माना है। जो लोग भारत में रहकर पाकिस्तान और बांग्लादेश के कट्टरपंथियों का समर्थन करते हैं, उन्हें एक बार भारत के सौ करोड़ हिंदुओं की सहिष्णुता देख लेनी चाहिए। यह सनातन धर्म का ही विचार है कि लाखों हिंदू मुस्लिम सूफी संतों की दरगाह में जाकर जियारत करते हैं।

हाजी के जनाने में यूनुस शामिल हुए:
कट्टरपंथी युवक उस्मान हाजी के जनाजे में 20 दिसंबर को अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस भी शामिल हुए। यूनुस के शामिल होने से प्रतीत होता है कि बांग्लादेश में जो हिंसक घटनाएं हो रही है, उन्हें सरकार का भी समर्थन है।

More News

नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे निर्माण दुकान मकान का चोडा रास्ता पर
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे अवैध निर्माण
नाहरगढ़ रोड पर नगर निगम की विना परमिशन के निर्माण
प्लास्टिक मुक्त उदयपुर में निगम की एक ओर बड़ी कार्यवाही। 15 क्विंटल 80 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग जब्त। पहली बार आमजन की शिकायत पर हुई कार्रवाई। लगातार होगी आकस्मिक कार्यवाही।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार का बड़ा फैसला—मासिक पेंशन राशि को 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपए किया—बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी--
गणेश्वर स्थित गंगा गालव(र्गमजल) कुंड में सूटकेस ब्लास्ट के आरोपियों को गिरफ्तार किया**
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube