उदयपुर शबाबेअहले सुन्नत ग्रुप द्वारा सीरेत इमामे आज़म अबू हनीफा जलसा आयोजित
By Goapl Gupta ·
09 Feb 2026 ·
26 views
उदयपुर शबाबेअहले सुन्नत ग्रुप द्वारा सीरेत इमामे आज़म अबू हनीफा जलसा आयोजित
उदयपुर। शबाबे अहले सुन्नत ग्रुप की ओर से 5 वां सीरेत इमामे आज़म अबू हनीफा (र.अ.)इस्लाहे मुअशरा अज्जीजुशान
प्रोग्राम को रविवार को चिश्तिया पब्लिक स्कूल हाल रज़ा कालोनी ,मल्लाह तलाई में आयोजित किया गया। इस अवसर पर तीसरे इज्तेमाई सामुहिक शादी के पोस्टर का विमोचन भी हुआ।
जिसमें हज़रत मौलाना मुफ्ती जाकिर हुसैन नईमी (मुरादाबाद), यूपी ने आज़म अबू हनीफ{र.उ) की शिरत पर तकरीर की । इस अवसर पर बाहर से आये हज़रत मुफ्ती नईमी साहब ने कहा कि आज दौर में तालीम (शिक्षा) की बहुत जरुरत है।इसके लिए अपने बच्चों,बच्ची को दीनी व दुनियावी दोनों तालीम हासिल करायें ।आज के दौर में जितना ज्यादा हो सके अपने बच्चों को तालीम दिलायें। अपने बच्चों को आई .पी. एस.,डाक्टर, इंजीनियर, वकील बनायें साथ ही दीनी तालीम भी हासिल करायें । ग्रुप के प्रवक्ता अब्दुल अजीज सिन्धी ने बताया कि इस अवसर पर हज़रत मुहम्मद शाहिद रज़ा, हज़रत इरशाद अत्तारी, हज़रत आज़म रज़वी सहित उदयपुर शहर के विभिन्न मस्जिदों के मौलानाओं सहित मौहल्ला वासी ने शिरकत की । प्रोग्राम की सदारत मौलाना इशहाक अकबरी मस्जिद सय्यदना उमरबिन खताब रज़ा कालोनी मल्लाह तलाई की। इस अवसर पर शबाबे अहले सुन्नत ग्रुप की ओर से तीसरे इज्तेमाई सामुहिक शादी के पोस्टर का विमोचन किया गया।शबाबे अहले सुन्नत ग्रुप की ओर से बाहर से आये मेहमानों का इस्तकबाल किया गया। प्रोग्राम का समापन सल्लातो सलाम के बाद देशभर में अमन,चैन, भाई चारे, खुशहाली की दुआं मांगी।