ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अखिल रेल हिंदी क्विज प्रतियोगिता - 2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे को द्वितीय पुरस्कार*

By Goapl Gupta · 09 Feb 2026 · 14 views
*अखिल रेल हिंदी क्विज प्रतियोगिता - 2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे को द्वितीय पुरस्कार*

रेल मंत्रालय(रेलवे बोर्ड) के तत्वाववधान में दिनांक 06.02.2026 को भारतीय रेलवे वित्तीय प्रबंधन संस्थान, सिकंदराबाद में अखिल रेल हिंदी क्विज प्रतियोगिता - 2025 का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में सुश्री वी.जी.भूमा, अपर सदस्य (मानव संसाधन) रेलवे बोर्ड ने मुख्य, अतिथि एवं डॉ. वी.सुगुणा , निदेशक/राजभाषा ने सम्मानीय अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री अपर्णा गर्ग, महानिदेशक/इरिफेम और श्री सिर्रा शांति राजू, अपर महानिदेशक/इरिफेम ने की । इस अवसर पर श्री सिद्धार्थ कटि, प्रधान मुख्यर कार्मिक अधिकारी/दमरे, श्री जी.आर.एस. राव मुख्य कार्मिक अधिकारी(प्रशासन)/दमरे एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।

यह प्रतियोगिता भारतीय रेल में कार्य करने वाले अधिकारियो एवं कर्मचारियों के बीच राजभाषा(हिंदी) के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से की गई। इस प्रतियोगिता में सभी जोन एवं यूनिटों की कुल 29 टीमों ने भाग लिया जिसमें 120 से अधिक अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे । इस प्रतियोगिता में पूर्व मध्य रेलवे को प्रथम पुरस्कार, उत्तर पश्चिम रेलवे को द्वितीय पुरस्कार, पूर्व तट रेलवे को तृतीय पुरस्कार एवं बनारस लोकोमोटिव वर्क्स और पश्चिम मध्य रेलवे को प्रेरणा पुरस्काेर प्रदान किया गया । इस प्रतियोगिता में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से श्री महक माथुर, सहायक गाड़ी नियंत्रक, अजमेर मंडल, श्री अभिषेक कांकणी, सहायक गाड़ी नियंत्रक, अजमेर मंडल एवं श्री प्रिंस कुमार यादव, तकनीशियन-प्रथम, कारखाना बीकानेर ने भाग लिया ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री वी.जी.भूमा, अपर सदस्य(मानव संसाधन) रेलवे बोर्ड ने इस अखिल रेल हिंदी क्विज प्रतियोगिता-2025 में के प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्होंने इस क्विज फार्मेट के माध्यम से हिंदी को बढ़ावा देने एक अनोखी पहल बताया और राजभाषा के कार्यान्व्यन के लिए शुभकामनाएं दी ।

सुश्री अर्पणा गर्ग ने आईआरआईएफएम को पहली बार अखिल रेल हिंदी क्विज प्रतियोगिता- 2025 की मेजबानी का अवसर प्राप्त होने पर गर्व जताया और कहा कि इसमें भाग लेने वाली टीमों ने राजभाषा के प्रति काफी उत्साह दिखाया है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube