ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आपसी समन्वय एवं टीम भावना को बढ़ावा देने हेतु मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन*

By Goapl Gupta · 08 Feb 2026 · 22 views
*आपसी समन्वय एवं टीम भावना को बढ़ावा देने हेतु मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन*
*गणपति नगर रेलवे कॉलोनी में नवीनीकृत टेनिस एवं बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन*

रेल कार्यों में आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने, टीम भावना विकसित करने तथा दैनिक कार्यों में तनाव को कम करने के उद्देश्य से आज गणपति नगर क्रिकेट ग्राउंड जयपुर में महाप्रबंधक इलेवन एवं मंडल रेल प्रबंधक, जयपुर इलेवन के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्रिकेट मैच मुकाबले में महाप्रबंधक इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्री दीपक वर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने उपस्थित अधिकारियों एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आपसी समन्वय मजबूत होता है और सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे मिल-जुलकर कार्य करते हुए रेलवे के कार्य निष्पादन को और अधिक बेहतर बनाएं।

मैच में सभी प्रतिभागियों ने इस आयोजन को प्रेरणादायक बताया।

श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने गणपति नगर रेलवे कॉलोनी में नवीनीकृत टेनिस एवं बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया। इस टेनिस एवं बास्केटबॉल कोर्ट की सुविधा से खिलाड़ियों के साथ साथ रेल कर्मियों, परिवारजनों तथा बच्चों को भी उत्कृष्ट खेल सुविधाएं उपलब्ध होगी। साथ ही यह सुविधा रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी विशेष लाभदायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन के सदस्याएं, उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, मुख्यालय एवं जयपुर मंडल के अधिकारी तथा खेल संगठन से जुड़े रेलकर्मी उपस्थित रहे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube