ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बजट 2026-27 में अमृत भारत स्टेशन योजना के लिए मिला पर्याप्त आवंटन*

By Goapl Gupta · 07 Feb 2026 · 15 views
*बजट 2026-27 में अमृत भारत स्टेशन योजना के लिए मिला पर्याप्त आवंटन*

*योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे पर स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य तीव्र प्रगति पर*

राजस्थान में रेलवे के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में पहली बार 10 हजार करोड़ रूपए से अधिक का प्रावधान किया गया है। राजस्थान में 56000 करोड़ रूपए से अधिक के कार्य प्रगति पर है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के 77 स्टेशनों को सम्मिलित किया गया है जिनका कार्य तीव्रता से प्रगति पर है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के 77 स्टेशनों में से 5 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य पूर्ण हो चुका है जिनका लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया था। वर्तमान में 4 स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य पूर्ण हो चुका है । इनके अतिरिक्त, इस वित्तीय वर्ष में मार्च 2026 तक 10 से अधिक स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अगले वर्ष 2026-27 में 40 से अधिक स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए बजट में पर्याप्त आवंटन का प्रावधान किया गया है ताकि इस योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य सुगमता से पूर्ण हो सके।

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास में स्थानीय कला को ध्यान मे रखकर आधुनिकता का समावेश किया जा रहा है। यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए आगमन और प्रस्थान का अलग-अलग प्रावधान किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए आवश्यकता अनुसार लिफ्ट, एस्केलेटर, एग्जीक्यूटिव लांउज, वेटिंग रूम, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कैफेटेरिया, पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अमृत स्टेशन पुनर्विकास योजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, लोगों को आने जाने मे सुविधा होगी, स्वच्छ और आधुनिक रेलवे स्टेशनों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube