ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आंगनबाड़ी केन्द्र में महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी दी

By Goapl Gupta · 07 Feb 2026 · 15 views
आंगनबाड़ी केन्द्र में महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी दी
- पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र ने आंगनबाड़ी मनवाखेड़ा टीकाकरण में भाग लिया
उदयपर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से केंद्र प्रबंधक राधा औदिच्य द्वारा ब्लॉक गिर्वा में आंगनबाड़ी केंद्र मनवाखेड़ा टीकाकरण में भाग लिया। महिलाओं को बाल विवाह की विस्तृत जानकारी दी गई महिलाओं को बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी दी गई व पोस्टर का विमोचन किया। विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा सलाह केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । तथा महिलाओं को लाडो प्रोत्साहन योजना और नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई जैसे कालीबाई भील उड़ान योजना, शिक्षा सेतु योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी दी तथा महिला अधिकारिता विभाग से साथीन रानी मेघवाल, चिकित्सा विभाग से एएनएम, आशा सहयोगिनी, कार्यकर्ता, सहायिका और महिलाएं मौजूद थी। इस तरह 100 दिवसीय बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम विभाग द्वारा निरंतर आयोजित किया जा रहे हैं।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube