ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में “रोबोथॉन” का आयोजन*

By Goapl Gupta · 04 Feb 2026 · 29 views
*राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में “रोबोथॉन” का आयोजन*

*वैश्विक प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में नवाचार ही प्रगति का मार्ग : प्रो. निमित चौधरी, कुलगुरु*

कोटा, 04 जनवरी, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा में रोबोटिक्स क्लब द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, तकनीकी दक्षता एवं समस्या-समाधान कौशल को प्रोत्साहित करने के उदेश्य से एक दिवसीय “रोबोथॉन” का सफल आयोजन किया गया। सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय का यह हैकाथॉन छात्रों को इंडस्ट्री की डिमांड और बदलते अंतराष्ट्रीय परिवेक्ष में टेक्नोलॉजी की भूमिका के अनुरूप स्किल तैयार करने का प्रयास था, जिसने तकनीकी छात्रों को सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर नवाचार के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया गया। इस हैकाथॉन में 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से विभिन्न चरणों के बाद 12 टीमें अंतिम चरण तक पहुँचीं। छात्रों ने रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा एम्बेडेड सिस्टम से जुड़े सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर आधारित अभिनव समाधान प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वनिर्मित रोबोटों के माध्यम से निर्धारित तकनीकी चुनौतियों का सफलतापूर्वक समाधान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में इनोवेटिव रोबोट मॉडल जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। रोबोथॉन ने छात्रों में सॉफ्टवेयर -हार्डवेयर इंटीग्रेशन, टीमवर्क और समस्या-समाधान कौशल को प्रोत्साहित किया और भविष्य में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में तकनीकी नवाचार की एक नई दिशा स्थापित की। रोबोथान का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी ने कहा कि वर्तमान युग में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य की आधारशिला हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करते हैं।उन्होंने कहा की तकनीकी क्षेत्र में नवाचार ही प्रगति का मार्ग है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनकी रचनात्मकता और कौशल को निखारने में सहायक होते हैं। कुलगुरु ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की और विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता एवं टीमवर्क की सराहना की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार डॉ. भावना शर्मा ने छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्रों के प्रयासों की सराहना की। डीन फैकल्टी अफेयर्स डॉ. दिनेश बिड़ला एवं डॉ. डी.के. पलवलिया, डॉ हरीश शर्मा ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें निरंतर सीखने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की निगरानी एवं प्रशासनिक सहयोग में एसएसी चेयरमैन डॉ राजश्री तापरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस पूरे आयोजन का नेतृत्व रोबोटिक्स क्लब के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. दीपक भाटिया ने किया, जिनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों से रोबोटिक्स क्लब ने यह ऐतिहासिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस हैकाथॉन का सफल आयोजन तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा किया गया, जिनमें प्रतीक, गार्गी, यश, कामना, आयुष, दिव्यांश और देवेंद्र प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके साथ रोबोटिक्स क्लब की पूरी कोर टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube