ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*डॉ. संतोष कुमार शर्मा ने संभाला इंजीनियरिंग कॉलेज, बारां के प्राचार्य पद का कार्यभार

By Goapl Gupta · 02 Feb 2026 · 53 views
*डॉ. संतोष कुमार शर्मा ने संभाला इंजीनियरिंग कॉलेज, बारां के प्राचार्य पद का कार्यभार*
राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के कुलगुरु प्रोफेसर निमित चौधरी के निर्देशानुसार डॉ. संतोष कुमार शर्मा ने इंजीनियरिंग कॉलेज, बारां के प्राचार्य पद का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लिया है। उन्होंने यह कार्यभार डॉ. बी. एल. गुप्ता के स्थान पर संभाला। इस अवसर पर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के अनेक वरिष्ठ प्राध्यापक भी डॉ. शर्मा के साथ उपस्थित रहे, जिन्होंने उनके कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
कार्यभार ग्रहण के दौरान महाविद्यालय के अधिकारी, संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. संतोष कुमार शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने संबोधन में डॉ. संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि वे विश्वविद्यालय एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप महाविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा की दिशा में अग्रसर करने के लिए सतत प्रयास करेंगे। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से संस्थान को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube