ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

केदारिया सुथार चौकला समाज का भव्य आयोजन,

By Goapl Gupta · 01 Feb 2026 · 27 views
केदारिया सुथार चौकला समाज का भव्य आयोजन,

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। केदारिया सुथार चौकला समाज की ओर से श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव के अवसर पर समाज का भव्य आयोजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश चन्द्र रहे, जबकि अध्यक्षता समाज अध्यक्ष हीरालाल सुथार (मेनार) ने की। इस अवसर पर समाज के 40 प्रतिभावान विद्यार्थियों को समाज के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय भंवरलाल की स्मृति में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर विकास हेतु समाजजनों द्वारा सराहनीय सहयोग की घोषणाएं भी की गईं। मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र (संग्रामपुरा) एवं भगवती प्रसाद (करणपुर) ने मंदिर विकास के लिए 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा की। वहीं बद्रीलाल जी (चायला का खेड़ा) ने 5100 रुपये नकद भेंट किए। इसके अतिरिक्त स्वर्गीय मोहनलाल सुथार (मोड़ी) की स्मृति में 100 बैग सीमेंट मंदिर विकास हेतु प्रदान किए गए। समाज में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने को लेकर पूर्व में बनाए गए नियमों का समस्त केदारिया सुथार चौकला समाज द्वारा अनुमोदन किया गया। साथ ही मांगलिक कार्यों में डीजे व बैंड को जारी रखने का निर्णय लिया गया, जबकि अन्य सभी नियमों को लागू करने पर सहमति बनी। इसके अलावा अगले वर्ष से कलश यात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया। समाज के नवयुवक मंडल द्वारा पर्व का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। मंदिर विकास में सहयोग करने वाले 20 भामाशाहों का समिति द्वारा मोठड़ा व पुरना पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही अगले वर्ष खेल प्रतियोगिता आयोजित करने वाले अमरपुरा खालसा एवं इस वर्ष भींडर में आयोजन करने वाली टीम का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मांगीलाल उपस्थित रहे। मंच पर समिति सचिव कैलाश चन्द्र, कोषाध्यक्ष भगवती लाल, उपाध्यक्ष बंशीलाल, खेल सचिव हरिशंकर, सभाध्यक्ष ओमप्रकाश, संरक्षक मांगीलाल, धुलचंद, जगदीश प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनलाल सहित समाज के अनेक महिला-पुरुष सदस्य मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठानों में भगवान को वागा प्रवीण, ध्वजा मिट्ठू लाल, पुष्पहार सुभाष चन्द्र तथा महाआरती रमेश चन्द्र द्वारा संपन्न की गई। वहीं बोलियों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने लाभ प्राप्त कर आशीर्वाद लिया। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक लाभ अर्जित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में संगठन सचिव सुभाष जी, सहसचिव कपिल जी, समाज के मीडिया प्रभारी गौरव जी जांगिड़ तथा उपकोषाध्यक्ष तुलसीराम जी की सक्रिय भूमिका रही।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube