ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

स्काउट गाइड संगठन ने किया शिक्षा मंत्री का स्वागत

By Goapl Gupta · 01 Feb 2026 · 31 views
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* स्काउट गाइड संगठन ने किया शिक्षा मंत्री का स्वागत
झुंझुनू, 31 जनवरी, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बुहाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाम्बी शहड शहर में स्थित बाल वाटिका उद्घाटन समारोह अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का स्काउट गाइड संगठन के पदाधिकारियों, स्काउट गाइड्स ने संगठन की परंपरा के अनुसार स्कार्फ, माला पहनाकर तथा गार्ड ऑफ ऑनर पेश कर स्वागत अभिनंदन किया।
सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि हॉकी वाली सरपंच के नाम से प्रसिद्ध नीरू यादव के अथक प्रयासों से बनाई गई बाल वाटिका के उद्घाटन अवसर पर शिक्षा मंत्री को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त (स्काउट) अशोक शर्मा के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों से अवगत करवाया गया।
इस अवसर पर प्रभारी कमिश्नर एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश, स्थानीय संघ सचिव प्रवीण कुमार ,संयुक्त सचिव राजबाला यादव, कोषाध्यक्ष नरेश सिंह तंवर, ट्रेनिंग काउंसलर सुदेश कुमार,मुन्नी देवी, सुरेंद्र कुमार, अनिता कुमारी, जयपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेश कुमार, सतपाल सिंह सहित सैकड़ो स्काउट गाइड्स उपस्थित रहे।
🙏 महेश कालावत सी. ओ. स्काउट झुंझुनूं

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube