ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सिरोही में तीन दिवसीय दिव्यांग सहयोगी उपकरण वितरण कैंप की शुरुआत

By Goapl Gupta · 31 Jan 2026 · 27 views
*सिरोही में तीन दिवसीय दिव्यांग सहयोगी उपकरण वितरण कैंप की शुरुआत****
सिरोही जिला प्रशासन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ,श्री भगवान महावीर विकलांगता सहायता समिति जयपुर, तथा जैन रिलीफ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में अजीत विहार सिरोही में तीन दिवसीय निशुल्क एवं वितरण शिविर शुरू हो गया।
इस शिविर में जरूरतमंद दिव्यांग जनों को फुट ,कैलिपर, कृत्रिम हाथ,साइकिल, व्हीलचेयर ,बैसाखी ,वृद्वजनों के लिए कान की मशीन और छड़ी आदि निशुल्क वितरित की जाएगी।
समाजसेवी जय विक्रम हरण ने बताया कि शिविर में श्री शिरिष हरण ,आशुतोष पटनी ,भरत सिंह सिंघवी ,सुरेश जैन आदित्य पटनी, जयंतीलाल जैन ,विनय विजय जैन, चुन्नी लाल कलबी सहित कई सदस्य अपनी सेवाएं देंगे।
जिले के कोने-कोने से इस शिविर का लाभ लेने बड़ी संख्या में दिव्यांग पहुंचे ।सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग से राजेंद्र कुमार पुरोहित, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जोधपुर से ,भंवर कंवर मनीष यादव ,दीपक संघवी, हरीश कुमार, गोपाल सिंह राव तथा जैन रिलीफ सोसायटी सिरोही का भी योगदान उल्लेखनीय रहेगा।
इस कैंप से लगभग 800 दिव्यांग लाभान्वित होंगे। जिसमें 200 तिपहिया साइकिल और कान की मशीन ,कृत्रिम अंग और अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए जाएंगे ।
यह आयोजन दिव्यांगों के जीवन को सरल बनाने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
संगठन कार्यकारिणी ,सदस्य

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube