ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नीमकाथाना आए डीजीपी राजस्थान आईपीएस राजीव शर्मा को पीसीसी नीमकाथाना द्वारा ज्ञापन सौंपा गया*

By Goapl Gupta · 31 Jan 2026 · 42 views
*नीमकाथाना आए डीजीपी राजस्थान आईपीएस राजीव शर्मा को पीसीसी नीमकाथाना द्वारा ज्ञापन सौंपा गया****
नीमकाथाना में बढ़ रहे संगठित अपराध और गैंगस्टरों द्वारा फिरौती की रकम मांगना जैसी घटनाओं को पूर्णतया रोकने के लिए आए। राजस्थान पुलिस के डीजीपी आईपीएस राजीव शर्मा नीम का थाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैं बैठक का आयोजन किया , जो की पूर्व में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमकाथाना था ,जब यह जिला था।
डीजीपी राजस्थान राजीव शर्मा के एकदिवसीय दौरे पर नीमकाथाना में आठ जिलों के एसपी भी उपस्थित रहे।
नीमकाथाना की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और नगर पालिका उपाध्यक्ष, महेश मैगोतिया ने नीम का थाना में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है यहां पर कानून व्यवस्था का कोई नाम नहीं है। आए दिन लड़कियों को भगा ले जाने की घटनाएं सामने आती हैं।
तथा यहां के व्यापारियों में भय है कि गैंगस्टरों द्वारा कब किससे करोड़ो रुपयो की फिरौती मांगी जा सकती है और नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं । ऐसी घटनाएं आम बात हो गई।
डीजीपी राजीव शर्मा को ज्ञापन देने वाले पदाधिकारीयों ने बताया कि डीजीपी महोदय हमें आस्वस्त कर गए हैं, कि हम जीरो टॉलरेंस नीति पर चल रहे हैं। और अब कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी ।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
संगठन कार्यकारिणी ,सदस्य

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube