ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मीरा कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

By Goapl Gupta · 31 Jan 2026 · 27 views
मीरा कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर दीपक माहेश्वरी, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. लाजवन्ती बनावत, सांस्कृतिक समिति प्रभारी प्रो. नूतन कविटकर, डॉ. प्रिया सोलोमन, डॉ. शिवे शर्मा एवं डॉ. सावित्री पाटीदार द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर दीपक माहेश्वरी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. नूतन कविटकर ने प्रतियोगिताओं के नियमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी को शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, एकल गान एवं समूह गान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शास्त्रीय वादन एवं शास्त्रीय गायन हेतु निर्णायक डॉ. प्रिया सोलोमन, डॉ. शिवे शर्मा एवं डॉ. सावित्री पाटीदार रहे। एकल गान एवं समूह गान के निर्णायक डॉ. मंजू त्रिपाठी, डॉ. अपर्णा कुमावत एवं डॉ. अजय चौधरी रहे। छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।
निर्णायकों के निर्णयानुसार शास्त्रीय गायन में कृष्णा दात्या प्रथम एवं संगीता प्रजापत तथा नेहा वैष्णव द्वितीय स्थान पर रहीं। शास्त्रीय वादन में प्रियंका वर्मा (सितार) एवं कृष्णा दात्या (सारंगी) प्रथम तथा नीलम गमेती एवं डिम्पल सिंघल द्वितीय स्थान पर रहीं। एकल गान में कृष्णा प्रथम एवं रूपा ढोली द्वितीय, नेहा वैष्णव, तारा भाट एवं मीमांसा परसाई रहीं। समूह गान में कृष्णा दात्या एवं समूह प्रथम स्थान पर रहा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति गौतम, छात्राएँ मीमांसा एवं मानसी द्वारा किया गया। शोधार्थी अजय राठौड़ एवं विष्णु ने हारमोनियम एवं तबले पर संगत की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कौशल सोनी द्वारा किया गया। समस्त गतिविधियों का समन्वय सांस्कृतिक समिति प्रभारी प्रो. नूतन कविटकर द्वारा किया गया।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण 31 जनवरी को किया जाएगा।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube