ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान बालिकाओं को किया जागरूक

By Goapl Gupta · 30 Jan 2026 · 38 views
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान
बालिकाओं को किया जागरूक

उदयपुर समाचार का जनतंत्र की आवाज। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेन्सीएवं कस्तूरबा गॉंधी बालिका आवासीय विद्यालय में उपनिदेशक महिला अधिकारिता, उदयपुर के निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। इसमें जेंडर स्पेशलिस्ट ने बलिकाओं को बताया कि बालिकाओं एवम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और महिलाओं और युवा लड़कियों के सामने मौजूद गहरी सामाजिक और डिजिटल चुनौतियों का समाधान करने के लिए अपने कानूनी ढांचे को लगातार मजबूत किया है। साथ ही समझाया गया कि लिंग आधारित हिंसा एक गंभीर समस्या है जो कई महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित करती है। इसमें सहायता सेवाओं की कमी से लेकर पीड़ितों को दोषी ठहराने वाले सामाजिक दृष्टिकोण तक कई चुनौतियाँ हैं। हालाँकि, इसके समाधान भी हैं। शिक्षा और जागरूकता लैंगिक भूमिकाओं के बारे में लोगों की सोच बदल रही है। बेहतर कानून और सख्त प्रवर्तन महिलाओं की सुरक्षा में मदद कर सकते हैं। आश्रय और परामर्श जैसी सहायता सेवाएँ पीड़ितों को ठीक होने में मदद कर सकती हैं। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत बालिकाओं को बाल विवाह रोकथाम के बारे में बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक एवं कानूनी अपराध है। इस कुरीति को रोकने के लिए कानूनी प्रावधान के साथ जन चेतना आवश्यक है बताया गया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube