ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 एवं 7 का परिवर्तित नाम 1ए एवं 1बी* *1 फरवरी से होगा प्रभावी*

By Goapl Gupta · 30 Jan 2026 · 19 views
*यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 एवं 7 का परिवर्तित नाम 1ए एवं 1बी*
*1 फरवरी से होगा प्रभावी*

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को जयपुर स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 1 फरवरी 2026 से प्लेटफार्म संख्या 6 एवं 7 का नाम परिवर्तित कर क्रमशः प्लेटफार्म संख्या 1A एवं 1B किया जा रहा है। यह निर्णय यात्रियों को प्लेटफार्म खोजने में होने वाली असुविधा को कम करने तथा स्टेशन की संरचना को अधिक तार्किक एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार जयपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों,विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों,दिव्यांगजनों एवं पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म संख्या 6 एवं 7 पर पहुंचने में भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ता था। कई बार ट्रेन प्लेटफार्म तक पहुँचने में समय की कमी के कारण यात्री असमंजस में पड़ जाते थे। इसी समस्या के समाधान हेतु प्लेटफार्मों का पुनः नामकरण किया गया है।
प्लेटफार्म संख्या 1A एवं 1B नामकरण से यात्रियों को यह स्पष्ट संकेत मिलेगा कि ये प्लेटफार्म मुख्य प्लेटफार्म संख्या 1 के ही विस्तारित भाग हैं। इससे स्टेशन पर ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान की जानकारी समझने में आसानी होगी तथा समय की बचत भी होगी।

रेलवे प्रशासन की इस पहल से स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा और यात्रियों का अनुभव अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगा।

रेलवे द्वारा स्टेशन परिसर में सभी संकेतक बोर्ड,उद्घोषणा प्रणाली, डिजिटल डिस्प्ले तथा सूचना पट्टों को भी नए नामकरण के अनुरूप अद्यतन किया जा रहा है,ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही रेलवे कर्मचारियों को भी नए प्लेटफार्म नामों की जानकारी दी गई है,जिससे वे यात्रियों को सही मार्गदर्शन प्रदान कर सकें।

रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे यात्रा से पूर्व नवीन प्लेटफार्म नामों की जानकारी प्राप्त कर लें तथा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए रेलवे कर्मियों से संपर्क करें। रेलवे भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे सुधारात्मक कदम उठाता रहेगा।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube